संघ स्थापना दिवस के उपलक्ष में स्वयंसेवकों ने महानगर में किया पथ संचलन

संघ स्थापना दिवस के उपलक्ष में स्वयंसेवकों ने महानगर में किया पथ संचलन
  • सहारनपुर में पथ संचलन करते स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्तां।

सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने विजयदशमी व संघ का स्थापना दिवस पांच स्थानों पर परम्परागत ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन भी निकाला। आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने विजयदशमी पर्व पर शाकम्भरी नगर, माधव नगर, शारदा नगर, सुभाष नगर, भूतेश्वर नगर में विजयदशमी व संघ का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। सभी नगरों के कार्यक्रमों का प्रारम्भ शस्त्र पूजन से हुआ। तत्पश्चात ध्वजारोहण, गीत व अमृत वचन हुए।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संघ की स्थापना वैसे तो 1925 में 27 सितम्बर को हुई थी मगर संघ अपना स्थापना दिवस हर साल विजयदशी के दिन ही आयोजित करता है क्योंकि वर्ष 1925 में 27 सितम्बर के दिन ही विजयदशमी थी। यह वर्ष संघ स्थापना का 98वां वर्ष है। संघ के संस्थापक डा. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने कहा कि हम जन्मदिवस मनाने के लिए संघ की स्थापना नहीं कर रहे हैं। हम शक्ति की उपासना के लिए संघ की स्थापना कर रहे हैं। आम समाज जाग चुका है। समाज में जो आसुरी शक्तियां हैं उनका नाश करते हुए सृजन शक्ति को बढ़ाना है। शाखा का विस्तार करना है। शहरों के हर मौहल्ले में भारत मां की जय बोलने वाला व्यक्ति हो।

हमें फिर से भारत को विश्व गुरू बनाना है। तत्पश्चात सभी नगरों के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न गली मौहल्लों में पथ संचलन निकाला गया। भूतेश्वर नगर में महानगर सम्पर्क प्रमुख आनंद मेहता, संजय बंसल, राहुल जैन, आलोक गर्ग, राजीव अग्रवाल, शाकम्भरी नगर में विभाग संचालक राकेश वीर, राकेश काम्बोज, राजेश चौहान, सुरेंद्र अग्रवाल, सुभाष नगर में योगेंद्र शर्मा, कृष्ण कुमार, मनीष, देवेंद्र बंसल, सुरेश, मानव नगर में आनंद तायल, हरीश चावला, राजेंद्र अरोड़ा, बृजपाल सैनी, शारदा नगर में दलीप चुग, शरद माहेश्वरी, दीपक शर्मा, सौरभ, गगन कुमार आदि मौजूद रहे।