shobhit University Gangoh
 

होली के महापर्व पर नगर के बाजारों में व्यापारियों ने जमकर होली खेली

होली के महापर्व पर नगर के बाजारों में व्यापारियों ने जमकर होली खेली

देवबंद [24CN] : उत्साह एवं खुशियों के रंगों से सराबोर होली के महापर्व पर नगर के बाजारों में व्यापारियों ने जमकर होली खेली। सर्राफा एसोसिएशन ने भंडारे का आयोजन किया और मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कुंवर बृजेश सिंह को सम्मानित करते हुए जमकर होली का हुड़दंग मचाया।

रविवार को सर्राफा बाजार में सर्राफा एसोसिएशन द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान एसोसिएशन द्वारा विधायक कुंवर बृजेश सिंह को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष वर्मा व महामंत्री लक्की वर्मा ने कहा कि होली पर सभी लोग खुशियों के रंग में रंग जाते हैं। वहीं, नगर के मेन बाजार, सर्राफा बाजार, अनाज मंडी, बस स्टैंड रोड बाजार, रेलवे रोड, एमबीडी चैक, रेलवे रोड, नेचलगढ़, मित्तर सैन चैक सहित अनेकों बाजारों में व्यापारियों ने ढोल की थाप पर थिरकते हुए जमकर होली का जश्र मनाया। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज सिंघल ने होली का त्यौहार आपसी सद्भाव से मनाने की अपील की।

Jamia Tibbia