चौथे दिन कथा व्यास लाला शास्त्री महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म का वर्णन किया।

- देवबंद के शिक्षक नगर में श्रीमद् भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन सुन खुशी मनाती महिलाएं।
देवबंद [24CN]: शिक्षक नगर स्थित धर्मशाला में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में चौथे दिन कथा व्यास लाला शास्त्री महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म का वर्णन किया।
सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन दिशा के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में लाला शास्त्री महाराज ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जन्म के बाद उत्सव का माहौल हो जाता है और गोकुलवासी मंगल गीत गाते हुए खुशी से नाचने लगते हैं। कथा व्यास ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भी सुंदर वर्णन भी किया। जिसे सुनकर कथा में उपस्थित माताएं, बहनें भाव विभोर होकर खुशी से नाचने लगी। भगवान कृष्ण के बाल रूप का सौभाग्य अभिनव धीमान व रश्मि धीमान के पुत्र को प्राप्त हुआ। यजमान गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन चै. प्रविंद्र सिंह रहे। प्रसाद वितरण प्रमोद कश्यप की ओर से कराया गया।
इस मौके पर सपना सिंघल, मंजू शर्मा, पिंकी त्यागी, रचना कश्यप, शुभलेश शर्मा, रेखा धीमान, प्रियंका, रजनी, लक्ष्मी, उषा रानी, रचना कश्यप, राजरानी सैनी, शिक्षा धीमान, रशिम पुंडीर, अनिता, अन्नू शर्मा, अरूणा, वंदना, सीमा, सपना सिंघल, अर्चना धीमान, संयोजक सूर्य प्रताप एड., बिजेंद्र गुप्ता, नीरज सैनी, परीक्षित, ओम सैनी मौजूद रहे।