स्थापना दिवस पर कांग्रेसजनों ने निकाली कांग्रेस संदेश यात्रा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान कर संगठन की मजबूती का संकल्प दोहराया

स्थापना दिवस पर कांग्रेसजनों ने निकाली कांग्रेस संदेश यात्रा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान कर संगठन की मजबूती का संकल्प दोहराया
  • सहारनपुर में कांग्रेस संदेश यात्रा निकालते कांग्रेसजन।

सहारनपुर [24CN] । कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस संदेश यात्रा निकाली। पिछले लम्बे समय से कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान कर संगठन की मजबूती का संकल्प दोहराया। अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशानुसार जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस संदेश यात्रा गुरुद्वारा रोड स्थित जिला कांग्रेस मुख्यालय से प्रारंभ होकर अंबाला रोड ढोलीखाल होते हुए खलासी लाइन तक निकाली गई।

इससे पूर्व जिला एवं महानगर कांग्रेस मुख्यालयों पर जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली एवं महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात जिला कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस संगठन की लंबे समय से सेवा कर रहे कर्मठ एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों को सम्मानित किया गया। इनमें मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती शकुंतला सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव समिति के सदस्य शशी वालिया, धर्मवीर जैन, नरेंद्र शर्मा, सेवादल जिलाध्यक्ष इमरान इमरान कुरेशी, देवबंद के मजाहिर नेता, धर्मपाल जोशी, जादो राम गुप्ता, माया देवी, पंडित श्याम लाल शर्मा आदि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और कांग्रेसजनों को संगठन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य व पूर्व विधायक काजी इमरान मसूद ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास देश की आजादी के आंदोलन से लेकर, आधुनिक भारत के विकास की उपलब्धियों से भरा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली एवं महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास का वर्णन किया।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी के संकल्प और मिशन के साथ कांग्रेस की स्थापना हुई और 1947 में आजादी का संकल्प पूरा होने के पश्चात कांग्रेस ने देश के चहुमुखी विकास का जो बीड़ा उठाया उसी के चलते आज सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव हो सका। चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब कांग्रेस ने किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ा संघर्ष किया तब-तब उसने अपने संकल्प को पूर्ण किया और अब हम अपनी संघर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए देश में किसानों को न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत है, जिसमें हमें सफलता अवश्य मिलेगी। कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर एवं पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने कांग्रेस को संघर्ष का पर्याय बताते हुए कहा है कि कांग्रेस ने देश को एक मजबूत लोकतंत्र बनाने के लिए जो मेहनत और प्रयास किए वह विश्व में अपने आप में एक मिसाल है। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव समिति के सदस्य शशी वालिया एवं एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी ने कहा कि कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास से नफरत करने वाली भाजपा का देश की आजादी के आंदोलन में कोई योगदान नहीं रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत दरअसल भाजपा का एक ऐसा मिशन है, जिसके माध्यम से भाजपा ने देश में लोकतंत्र को कमजोर करने की एक साजिश रची है, जिसमें वह कभी सफल नहीं हो सकेगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री श्रीमती शकुंतला सिंह, एआईसीसी सदस्य अशोक सैनी, पीसीसी सदस्य संजीव कौशल, कांग्रेस जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, सेवादल महानगर अध्यक्ष अमरदीप जैन, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष अरविंद पालीवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र शर्मा, धर्मवीर जैन, जिला महासचिव मनीष त्यागी, महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अर्चित जैन, आरिफ खान, संजय वालिया, सचिन वर्मा, गुलफाम अंसारी, शीला चक्रवर्ती, अजय त्यागी, राजकुमार सैनी, अक्षय चौधरी, शक्ति जयसवाल, आरिफ मंसूरी, सतपाल बर्मन, जब्बार अहमद, नफीस मामू, नितिन शर्मा, गौरव वर्मा, नसीब खान, अनूप ठकराल जादोराम गुप्ता, जमाल नजमी, सूर्यकांत कौशिक, देवेंद्र कौशिक, जिला सोशल मीडिया प्रभारी बिलाल खान, मायादेवी, हाशिम चौधरी, पंडित सुभाष चंद शर्मा, गालिब चौधरी, पृथ्वी सिंह, राजा फरीद, सरदार हनी सिंह, अब्दुल कादिर त्यागी, पप्पू प्रधान, अबरार मिर्जा, सुजाता सिंह, सोनू पठान, ओमपाल सिंह, इकराम खान, राकेश वर्मा, हाजी एहसान आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे