महाशिवरात्रि के त्यौहार पर मन्दिरों में श्रद्धालुओं ने अपने -अराध्यदेव शिव की पिण्डी पर जल चढाकर मन्नते मांगी

महाशिवरात्रि के त्यौहार पर मन्दिरों में श्रद्धालुओं ने अपने -अराध्यदेव शिव की पिण्डी पर जल चढाकर मन्नते मांगी
  • महाशिवरात्रि के अवसर पर मुक्तेश्वर महादेव मन्दिर पर जल चढाते श्रद्धालू तथा लाईनो में अपनी बारी का इंतजार करते श्रद्धालूगण

देवबंद [24CN] : शुक्रवार को महाशिवरात्रि का त्यौहार नगर व क्षेत्र में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह सेवेरे से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की लम्बी लम्बी लाईने लग गई तथा श्रद्धालओं ने अपने अराध्य देव शिव की पिण्डी पर जल चढाकर अपनी मन्नतें मांगी। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।

महाशिवरात्रि के त्यौहार पर शुक्रवार को सुबह से ही प्राचीन सिद्धपीठ श्री मनकेश्वर महादेव मंदिर मानकी, सिद्धपीठ श्री नागेश्वर महादेव मंदिर अध्याना, श्री ग्यारहमुखी महादेव मंदिर, मोहल्ला लहसवासा स्थित बाबा बालगिरी महादेव मंदिर, शिव चैक स्थित शिव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में दोपहर बाद तक जलाभिषेक किया गया। मंदिर कमेटियों द्वारा जलाभिषेक के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। श्रद्धालुओं ने फल-फूल, बेल पत्र, शहद, गंगाजल आदि अर्पित कर जलाभिषेक किया। प्रमुख मंदिरों में भंडारों का भी आयोजन किया गया। तलहेड़ी बुजुर्ग, रास्तम, बास्तम व हुलाशगढ़ समेत अन्य शिव मंदिरों में भी जलाभिषेक करने के लिए दोपहर तक भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं कुछ भक्तों ने महाशिवरात्रि पर व्रत भी रखा। इस दौरान मंदिरों के आसपास पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक रजनीश उपाध्याय ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।