जयंती पर सपाइयों ने किया चौ. रामशरण दास का भावपूर्ण स्मरण

जयंती पर सपाइयों ने किया चौ. रामशरण दास का भावपूर्ण स्मरण
  • सहारनपुर में सपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चौ. रामशरण दास की जयंती मनाते सपाई।

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रख्यात समाजवादी चिंतक व आजीवन प्रदेशाध्यक्ष रहे चौ. रामशरण दास गुर्जर की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया तथा रामशरण दास गुर्जर के आदर्शों व सिद्धांतों को अपनाकर समाजवादी विचारधारा को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। स्थानीय अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व योजना आयोग के उपाध्यक्ष चौ. रामशरण दास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य शाहनवाज खान ने कहा कि चौ. रामशरण दास असाधारण प्रतिभा के धनी थे जिन्होंने सदैव सादा जीवन, उच्च विचार को अंगीकार कर सपा को मजबूत बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज भी चौ. रामशरण दास के आदर्श व सिद्धांत हमारे बीच विचारधारा के रूप में विद्यमान हैं जिन्हें हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए। पूर्व मंत्री व पूर्व नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि चौ. रामशरण दास हम सबके प्रेरणास्रोत हैं जिन्होंने सदैव पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया। आज हमें उनके आदर्शों व सिद्धांतों को मजबूत बनाने की आवश्यकता है।

जिलाध्यक्ष रागिब अंजुम व महानगर अध्यक्ष मौ. आजम शाह ने कहा कि चौ. रामशरण दास गुर्जर ने सदैव समाज के दबे-कुचले लोगों के साथ-साथ किसानों की लड़ाई मजबूती के साथ लडऩे का काम किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी ने कहा कि चौ. रामशरण दास उनके राजनीतिक गुरू हैं जिनसे उन्हें अपने जीवन बहुत कुछ सीखने को मिला है। आज वह चौ. रामशरण दास गुर्जर की बदौलत ही इस मुकाम पर पहुंचे हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरैशी, इंजी. विजेश शर्मा, गुलजार सलमानी, चौ. जुमला सिंह, कुंवर अहमदपुर, सुरैया, साबिर, मौ. आजम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।