पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने कुष्ठ आश्रम में किया फल वितरण
- सहारनपुर में कुष्ठ आश्रम में फल वितरित करते कांग्रेस पदाधिकारी।
सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर आज कांग्रेसजनों द्वारा कुष्ठ आश्रम, में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर काग्रेंस सरकार के कार्यकाल की योजनाओं की जानकारी दी गयी खलासी लाइन स्थित कुश्ठ आश्रम में आज कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व पार्षद चंद्र जीत सिंह निक्कू, पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चैधरी तथा महानगर के पूर्व अध्यक्ष वरुण शर्मा ने किया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए चंद्र जीत सिंह निक्कू और प्रवीण चैधरी ने कहा कि आज देश को इंदिरा गांधी जैसी मजबूत और निर्णायक नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार ट्रम्प भारत को अपमानित करने की कोशिश कर रहा है और देश का नेतृत्व चुप है, ऐसी स्थिति आजाद भारत में पहले कभी नहीं देखी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि देश का लोकतंत्र खतरे में है और वर्तमान नेतृत्व कमजोर साबित हो रहा है।
महानगर के पूर्व अध्यक्ष वरुण शर्मा, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा और सेवादल के महानगर अध्यक्ष अनुज शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान के दो टुकड़े कर पाकिस्तान को करारा जवाब देने वाली इंदिरा गांधी ही थीं, जबकि आज सत्ता में ऐसे लोग काबिज हैं जो भारत को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1947 से पहले ही देश के विभाजन की माँग उठाकर देश को बांटने की राजनीति की गई, और अब कारगिल, पुलवामा, पहलगाम से लेकर दिल्ली ब्लास्ट तक सरकार सुरक्षा मोर्चे पर असफल रही है। भारत को इंदिरा गांधी जैसी साहसी और निर्णायक नेतृत्व की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मनजीत गोल्डी, परभजीत सिंह, आदित्य, गुरंग, अक्षय चैधरी सहित कुष्ठ आश्रम के निवासी उपस्थित रहे।
