डा. राममनोहर लोहिया की जयंती पर सपाईयों ने स्मरण, अखिलेष के मुख्यमंत्री को बनाने का संकल्प
- सहारनपुर में समाजवादी चिंतक राममनोहर लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई।
सहारनपुर। समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनके आदर्श और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया और 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। आज अंबाला रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर समाजवाद चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों के अनुरूप कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।
इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चैधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया का जीवन सदैव ही संघर्ष पूर्ण रहा है जिन्होंने अपने सिद्धांतों और आदर्शों के बल पर पिछड़े हुए उपेक्षित समाज को उन्हें उनके अधिकार दिलाने का काम किया।
प्रदेश सचिव मांगेराम कश्यप एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलीम अख्तर सलीम अख्तर ने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया ऐसे व्यक्तित्व हुए जिन्होंने सदैव भी समान विचारधारा और समाजवाद के नारे को बुलंद किया। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश शर्मा एवं प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य रतन वारिस सपा नेता अब्दुल गफूर कहा कि समाजवादी पार्टी आज भी उनके आदर्श और सिद्धांतों को सर्वोपरि मानकर कार्य कर रही है। इस मौके पर कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी, मुस्तकीम राणा, काशिफ अल्वी, राजकुमार घाटेड़ा, हसीन कुरैशी, कंवरपाल, शाहिद मंसूरी, वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे।
