shobhit University Gangoh
 

12 फरवरी को चौधरी अजित सिंह की जयंती पर 101 कृषक होंगे किसान अवॉर्ड से सम्मानित: चौ. नीरपाल

12 फरवरी को चौधरी अजित सिंह की जयंती पर 101 कृषक होंगे किसान अवॉर्ड से सम्मानित: चौ. नीरपाल
  • सहारनपुर में रालोद की बैठक को सम्बोधित करता वक्ता।

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी निरपाल सिंह ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चैधरी अजीत सिंह की जयंती पर 101 किसानों को किसान अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

हकीकत नगर कैंप कार्यालय पर रालोद की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै नीरपाल सिंह ने कहा कि 12 फरवरी को रालोद के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री चैधरी अजित सिंह की जयंती पर हकीकत नगर रामलीला मैदान में जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान 101 किसानों को किसान अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। चैधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि फरवरी में हर विधानसभा में युवा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। जिसके माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोडऩे का काम किया जायेगा। युवा देश की रीढ़ है। युवाओं को सही मार्गदर्शन मिले, युवा नशे से दूर रहें। इसके लिए जागरूक किया जाएगा। युवा जिलाध्यक्ष पुनीत चैधरी व खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक ने कहा कि हमारे नेता केंद्रीय मंत्री जयंत चैधरी भी यूवाओ को आगे बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर युवा जिला प्रवक्ता सुमित पंवार, हरपाल सिंह, धीर सिंह, आरिफ मलिक, अंबरीश कुमार, कमल सोनकर, चै जगपाल नवादा, उमर खान, दीपक आदि उपस्थित रहे।

Jamia Tibbia