सिख कौम दे महान प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा जी के सहारनपुर पहुंचने पर सिंह ब्रदर्स वेल्फेयर सोसाइटी के सेवादारों ने किया जोरदार स्वागत
- सहारनपुर में भाई सरबजीत सिंह धुंधाजी का स्वागत करते सिंह ब्रदर्स वैलफेयर सोसाायटी के सेवादार।
सहारनपुर। सिख कौम के महान प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा जी के सहारनपुर आगमन पर सिंह ब्रदर्स वेलफेयर सोसाइटी के सेवादारों ने मनु चैहान के आवास पर सरबजीत सिंह धुंधा जी का स्वागत किया। भाई सरबजीत सिंह ने सेवादारों के साथ गुरुओं के इतिहास के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।
मनजोत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि धर्म प्रचार करने के लिए जल्द ही एक और संस्था का गठन किया जाएगा जिसमें सभी सेवादारों द्वारा अपनी नई पीढ़ी को सिख धर्म से जोडऩे के लिए क्षेत्र में सिख धर्म का प्रचार किया जाएगा। इसी कड़ी में आने वाले समय में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी ओर चार साहिबजादे, माता गुजरी जी एवं अनेकों शहीदों को समर्पित दिसंबर महीने मे गुरमत समागम करवाया जाएगा एवं गुरु साहिब की शिक्षाओं को घर घर पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस अवसर पर मनु चैहान, रणजीत सिंह, गुरजंट सिंह, मनजोत सिंह, चरणप्रीत सिंह, साहिब सिंह, शेरसिंह, मनिंदर सिंह, जतनप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह, तेजपाल सिंह, जसदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह और अन्य सेवादार उपस्थित रहे।
