जिलाधिकारी की अपील पर कृषकबंधुओं ने गोआश्रय स्थलों को दान की पराली
- निराश्रित गोवंश के लिए किसानों ने दान की 15 कुन्तल पराली
- जिलाधिकारी ने दिया धन्यवाद
- गोवंश हेतु दान करें पराली – डीएम
सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र के प्रयासांे एवं अपील से जनपद में कृषकों द्वारा गोआश्रय स्थलों के लिए पराली दान की बेहतर पहल शुरू कर दी गयी है। जिस पर जिलाधिकारी ने कृषक बंधुओं का धन्यवाद दिया।
कृषक नवाजिश खान व अबाद खान ने लगभग 06 कुंतल एवं कृषक अजय कुमार ने लगभग 09 कुंतल पराली वृहद गोआश्रय केन्द्र खानपुर अफगान में निराश्रित गोवंश हेतु दान की।
पराली दान करने के बाद कृषकांे ने कहा कि उन्हे यह प्रेरणा जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र से मिली है। उन्होने कहा कि जिलाधिकारी स्वयं भी निराश्रित गोवंश की देखभाल एवं पोषण हेतु हमेशा सक्रिय रहते है। उन्होने कहा कि जिलाधिकारी के प्रयासों से ही जनपद में नेपियर घास का रकबा बढा है। जिससे गोआश्रय स्थलों में रहने वाले निराश्रित गोवशं को साल भर आसानी से हारा चारा उपलब्ध हो रहा है। उन्होने अन्य कृषकों से भी निराश्रित गोवंश के पालन-पोषण हेतु जितना हो सके उतना दान करने की अपील की।
