10 सितम्बर को स्वतंत्रता सेनानी और प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती समोरह पूर्वक मनाई जायेंगी

सहारनपुर [24CN]। आजादी के अमृत महोत्सव और चौरी चौरा शताब्दी समारोह की श्रृंखला के अन्तर्गत महान देशभक्त, कुशल प्रशासक, सफल वक्ता, तर्क के धनी, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी और केन्द्रीय गृहमंत्री रहे भारत रत्न पं0 गोविंद बल्लभ पंत के जन्म दिवस 10 सितम्बर को जिलास्तर पर और शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया जायेंगा।

मण्डलायुक्त श्री लोकेश एम0 ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों और संयुक्त शिक्षा निदेशक को निर्देश दिए है कि भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की जयन्ती के अवसर पर युवा पीढ़ी को उनके स्वतंत्रता आंदोलन में अविस्मरणीय योगदान से अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की जयन्ती के अवसर पर प्रातः 10ः00 से 10ः45 बजे चित्र पर माल्यार्पण/पुष्पांजलि को समारोह पूर्वक मनाया जाये। उन्होंने कहा कि शैक्षिणक संस्थानों में पं0 गोविन्द बल्लभ पंत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा राष्ट्र के प्रति उनके योगदान से छात्र छात्राओं से अवगत कराया जाए।