सहारनपुर पहुंचने पर किया पूर्व काबीना मंत्री का भव्य स्वागत

- सहारनपुर में पूर्व काबीना मंत्री साहब सिंह सैनी के स्वागत जुलूस का दृश्य।
सहारनपुर। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के मंत्रिमंडल में काबीना मंत्री रहे साहब सिंह सैनी के भाजपा में शामिल होने के बाद आज सहारनपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी ने एक सप्ताह पूर्व लखनऊ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक के समक्ष सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। आज दोपहर पूर्व काबीना मंत्री साहब सिंह सैनी लखनऊ से सहारनपुर पहुंचे तो उनके समर्थकों ने रेलवे स्टेशन पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उसके बाद उनका काफिला विभिन्न मार्गों से होता हुआ दिल्ली रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा जहां भाजपाइयों व समर्थकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।