प्रसपा की यात्रा का देवबंद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

- यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते आदित्य यादव
देवबंद [24CN]: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सामाजिक परिवर्तन यात्रा के देवबंद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यात्रा के साथ पहुंचे प्रसपा राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने कहा कि प्रदेश का युवा बेरोजगार है और मंहगाई एवं कानून व्यवस्था पर सरकार का नियंत्रण नहीं रहा है।
शुक्रवार को घलौली चैक पोस्ट पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रसपा की परिवर्तन यात्रा लेकर पहुंचे। हालांकि बहुत से कार्यकर्ता शिवपाल सिंह यादव से मिलने पहुंचे थे। जिनको यात्रा में न देख उन्हें निराशा मिली। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन यात्रा 12 अक्टूबर को मथूरा से उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का उद्देश्य लेकर आरंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने आरंभ की थी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की इस समय जो स्थिति है रोजगार, किसान और महिलाओं की सुरक्षा पर मौजूदा सरकार का कोई ध्यान नहीं है।