यूपी SI परीक्षा में ‘पंडित’ वाले सवाल पर अखिलेश यादव बोले, ‘ये आप इसलिए पूछ रहे हो क्योंकि…’

यूपी SI परीक्षा में ‘पंडित’ वाले सवाल पर अखिलेश यादव बोले, ‘ये आप इसलिए पूछ रहे हो क्योंकि…’

Lucknow : यूपी पुलिस की SI परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द को लेकर पूछे गए सवाल पर विवाद मचा हुआ है. इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने दिल्ली में सोमवार (16 मार्च) को मीडिया से कहा कि ये सवाल आप इसलिए पूछ रहे हो क्योंकि आपको गोरखपुर के बारे में नहीं पता है. सपा चीफ ने कहा कि ‘हाता नहीं भाता’. ये पहली बार नहीं हुआ है. फिल्म बनी थी, याद कीजिए कितना अपमानित होना पड़ा था. उस समय पर भी आवाज उठी थी. पूजनीय शंकराचार्य का कितना अपमान हुआ? जिन्हें ‘हाता नहीं भाता’ वो समय समय पर इसी तरह समाज के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं.

वहीं, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग द्वारा कई अधिकारियों के तबादले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ये बीजेपी के चुनाव लड़ने का तरीका है. 2017 में यूपी में इसी तरीके से कई अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ. लेकिन उसके बाद जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार यूपी में बनी है, हम लोगों ने देखा है कि कितनी भी शिकायतें की हों, कितने भी आरोप लगाए हों, उन उसकी जांच की है, न किसी अधिकारी को हटाया गया है.

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि बीजेपी बंगाल में चुनाव आयोग से मिलकर अधिकारियों को हटा रही होगी. माहौल बनाने के लिए, दबाव बनाने के लिए लेकिन बंगाल की जनता ममता बनर्जी को अच्छे वोटों से ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम करेगी.

बसपा के संस्थापक कांशीराम को देने की मांग पर उन्होंने कहा, “सब चाहते हैं कि उन्हें भारत रत्न मिले.”


Leave a Reply