shobhit University Gangoh
 

महापरिनिर्वाण दिवस पर सपाइयों ने किया डा. अम्बेडकर का भावपूर्ण स्मरण

महापरिनिर्वाण दिवस पर सपाइयों ने किया डा. अम्बेडकर का भावपूर्ण स्मरण
  • सहारनपुर में डा. अम्बेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाते सपा कार्यकर्ता।

सहारनपुर [24CN]। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर के 65वें महापरिनिर्वाण दिवस पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया तथा उनके आदर्शों व सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए भारतीय लोकतंत्र व समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सपा एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आकाश पंवार खटीक के नेतृत्व में संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आकाश पंवार खटीक ने कहा कि डा. भीमराव अम्बेडकर ने एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर अपनी असाधारण प्रतिभा के बल पर देश को पूरी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान देने का काम किया। वहीं संविधान में देश के गरीब, दलित व पिछड़ा वर्ग के लोगों को अधिकार प्रदान कर सम्मान के साथ जीने का रास्ता दिखाया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार अपना फासिस्टवादी एजेंंडा लागू करने के लिए संविधान को समाप्त करने का षडयंत्र रच रही है परंतु सपा किसी भी सूरत में भाजपा के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र को मजबूत करना ही डा. अम्बेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण बांदूखेड़ी, सरफराज खान, ममता चौधरी, अब्दुल गफूर, सूबेसिंह, जैलसिंह लाम्बा, ओमवीर नौटियाल, भूषण दत्त चौहान, हुकम सिंह, यशपाल सिंह, बसंत कुमार, राजेंद्र कुमार, सचिन कुमार, जमाल साबरी, बिजेंद्र खटीक, ऋषिपाल सिंह, राजकुमार बिरला, बबली साहनी, सीताराम पिलखनी, राजकुमार प्रधान, रजनीश, पिंकी, वेदपाल पटनी आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jamia Tibbia