भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर अतिदलित हिताय फाउंडेशन ने किया श्रद्धापूर्वक आयोजन

- सहारनपुर में भगवाल वाल्मीकि प्रकटोत्सव मनाते अति दलित हिमाय फाउंडेशन के पदाधिकारी।
सहारनपुर। अतिदलित हिताय फाउंडेशन द्वारा भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान वाल्मीकि की पूजा-अर्चना, पाठ एवं प्रसाद वितरण किया गया। देहरादून रोड स्थित भगवान वाल्मीकि चैक, निकट राकेश कैमिकल पर आज आयोजित भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर भगवान वाल्मीकि की पूजा-अर्चना, पाठ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट संजय ढींगरा ने कहा कि भगवान वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण हमें जीवन में त्याग, प्रेम, और भाईचारे का सन्देश देती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न ने परस्पर त्याग और एकता का उदाहरण प्रस्तुत किया, उसी प्रकार हमें भी समाज में आपसी प्रेम और मेलजोल बनाए रखना चाहिए। एडवोकेट संजय ढींगरा ने माता सीता के त्याग, संस्कार और समर्पण की भावना का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि रचित रामायण में वर्णित इन मूल्यों को अपनाकर ही हम अपने परिवारों और समाज में शांति और संस्कार स्थापित कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं पर चलकर हम समाज से अंधविश्वास, कुरीतियों और द्वेष भावना को दूर कर सकते हैं। संजय ढींगरा ने कहा कि नगर निगम ने आश्वासन देने के बावजूद आज तक भगवान वाल्मीकि की मूर्ति वाल्मीकि चैक पर नहीं लगाई है।इस अवसर पर संजय सुपरवाइजर, राकेश शुक्ला, सतीश प्रधान और करनपाल प्रधान ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि ने रामायण रचकर समाज को एक नई दिशा दी है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर आने वाली पीढिय़ों को संस्कारवान और सशक्त बनाना होगा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कौतम पाल, युवराज प्रकाश, महेन्द्र प्रेमी, रिंका प्रधान, अजय ढींगरा, सचिन, अरूण बिरला, आशू बिरला, जौनी, संजय मठ, कुलदीप, दीपक बिरला, राजीव आजाद, दीपक डबराल सहित भारी संख्या में समाजसेवी और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट संजय ढींगरा ने की तथा संचालन कुलदीप ने किया।