OMG: एक महीने से पीछा कर रहा सांप… 8 बार डसा, फिर भी जिंदा है शख्स
बस्तीः सांपों के डसने की खबरें आपने अक्सर सुनी होगी, लेकिन बस्ती से आई खबर ने सबको हैरत में डाल दिया है। जहां एक महीने में एक ही सांप ने एक शख्स को 8 बार डस लिया है। इसके बावजूद शख्स जिंदा है। बताया जा रहा है कि शख्श कहीं भी जाता है तो सांप उसका पीछा करता रहता है। जिस कारण इलाके में लोग खौफजदा हैं।
घटना कलवारी थानाक्षेत्र के रामपुर गांव की है। यहां के निवासी (17) वर्षीय यशराज मिश्रा को बीते एक महीने में 8 बार सांप डंस चुका है। उपचार के बाद जैसे तैसे उसकी जान बच गई है। परिवारवालों का कहना है कि यशराज को जब पहली बार सांप ने काटा था तो उपचार होने के बाद वह ठीक होकर घर लौट आया। इसके बाद फिर से सांप ने उसे तीन बार डसा, फिर से वह इलाज के बाद ठीक हो गया। इस घटना के बाद से स्थानीय लोग दहशत में हैं। वहीं, परिवारवालों ने बताया कि सांप अबतक यशराज को आठ बार डस चुका है।
इतना ही नहीं यश के पिता चंद्रमौलि मिश्रा ने बताया कि ‘तीन बार सांप के डसने के बाद बेटे को रिश्तेदार रामजी शुक्ल के घर बहादुरपुर भेज दिया गया था। उस दौरान सांप आता-जाता दिखता था। कुछ दिनों बाद वह भी दिखना बंद हो गया। 10 दिन बाद सांप बहादुरपुर पहुंच गया। वहां भी उसने यश को डस लिया। इसके बाद यश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हम इस बात से बुरी तरह परेशान हो गए। हम यश को अब घर ले आए, जहां 25 अगस्त को आठवीं बार सांप ने उसे डस लिया।’ जहरीले सांप के काटने के बाद भी उसकी हालत खतरे से बाहर है।