ओम शांति ईश्वरीय ब्रह्माकुमारी संस्था की मुख्य प्रशासक दादी हरदेव मोहनी जी का स्मृति दिवस मनाया गया

- दादी हरदेव मोहिनी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते साधक
देवबंद [24CN]: दादी हरदेव मोहनी जी का स्मृति दिवस आज गुर्जर वाडा स्थित ओम शांति ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मनाया गया।
ओम शांति ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर इंचार्ज सुधा बहन जी ने बताया कि ओम शांति ईश्वरीय ब्रह्माकुमारी संस्था की मुख्य प्रशासक दादी हरदेव मोहनी जिन्हें दादी गुलजार के नाम से भी जाना जाता था उनका देहावसान 11 मार्च 2021 को हो गया था। जिन की स्मृति में ब्रह्माकुमारी सेंटर गुज्जर वाड़ा में अव्यक्त दिवस मनाया गया। कहा कि केवल भारत में ही नही बल्कि लगभग 150 देशों ब्रह्माकुमारी सेंटर पर मनाया गया, साथ ही साथ ब्रह्मा भोज कराया गया। प्रवचन योग साधना प्रसाद वितरण कार्यक्रम में सुधा बहन जी ने कहा कि हमें ईश्वर के दिखाए मार्ग पर चलते हुए मन में सेवा भाव रखते हुए सभी की सेवा का संकल्प लेना चाहिए।
इस मौके पर जगपाल, भूपेंद्र चौधरी, संदीप शर्मा एडवोकेट, श्याम सिंह, कंवरपाल, भंवर सिंह, विनोद, जोगिंदर त्यागी, अरविंद, वंशिका, कृष्णपाल, ज्योति, विनोद, ममता सहित काफी संख्या में साधक मौजूद रहे।