महिला आरक्षण बिल पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, पीएम मोदी के लिए कही ये बात

महिला आरक्षण बिल पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, पीएम मोदी के लिए कही ये बात

संसद में महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक को लेकर बहस तेज हो गई है. इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार में एनडीए के सहयोगी और योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री महिलाओं को 35 फ़ीसद आरक्षण देंगे. 2029 में ये अपना रूप लेने जा रहा है.

ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया कि महिलाओं को ज़रिए उनकी पार्टी हर घर-परिवार से जुड़ने की तैयारी कर रही हैं. इसकी शुरुआत अंबेडकर नगर से की जाएगी और फिर आजमगढ़ में भी बड़ी संख्या में महिलाओं को जुटाया जाएगा. राजभर ने कहा कि वो महिला आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को घर-घर में पहुंचाएंगे. उन्होंने ऐलान किया कि वो आजमगढ़ में 50 हजार महिलाओं को अपने साथ जोड़ेंगे.

महिला आरक्षण पर क्या बोले ओम प्रकाश राजभर

महिला आरक्षण को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि “सौ परसेंट देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 35 फीसद आरक्षण राजनीति में महिलाओं को आरक्षण देने के लिए ये कार्यकाल बढ़ाया हैं, 2029 में ये अपना रूप लेने जा रहा है. अभी तक पुरुष ही बड़ी संख्या में जीतकर जाते थे. अब भागीदारी के हिसाब से महिलाएं जीतकर जाएंगी.

राजभर ने दावा किया इसी को देखते हुए हमने आजमगढ़ में 50 हज़ार महिलाओं को जुटाकर उनको मोदी जी का, अमित शाह जी औ योगी का जी का संदेश देने जा रहे हैं. इसकी शुरुआत नौ मई को अंबेडकर नगर में लगभग 25 हज़ार महिलाओं को जुटाएंगे. शुरुआत वहीं से करेंगे लेकिन, जब आजमगढ़ में करेंगे तो 50 हज़ार महिलाओं को जुटाएंगे हर घर में प्रवेश करेंगे.

संजय निषाद ने भी किया स्वागत

वहीं यूपी के मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि हम लोग भाग्यशाली है कि देश में एक युगपुरुष आया हुआ हैं. पिछली सरकारें बहुत बेईमान था. किसी ने एक सिंगल क़ानून नहीं बनाया कि महिलाओं को सम्मान दिया जा सके. मैं मोदी जी को बधाई दूंगा जो नारी वंदन एक्ट लाए है. जिससे महिलाओं को सम्मान मिलेगा.


Leave a Reply