shobhit University Gangoh
 

‘राज्यपाल गो बैक के नारे लगाए’, यूपी विधानसभा में सपा विधायकों पर भड़के ओम प्रकाश राजभर

‘राज्यपाल गो बैक के नारे लगाए’, यूपी विधानसभा में सपा विधायकों पर भड़के ओम प्रकाश राजभर
मंत्री ओम प्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश बजट सत्र के दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अभिभाषण के वक्त समाजवादी पार्टी ने नारेबाजी की, जिस पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तीखी प्रतिक्रिया दी हैं. उन्होंने कहा कि सपा ने प्रदेश के सर्वोच्च पद पर बैठीं महिला का अपमान किया है. उन्होंने जैसे नारे लगाए उसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है.

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने देश की सर्वोच्च कुर्सी पर बैठी महिला का अपमान किया है. समाजवादी पार्टी ने ‘राज्यपाल गो बैक’ के नारे लगाए और उनका अपमान किया है. महिलाओं के प्रति समाजवादी पार्टी के लोगों का चेहरा बेनकाब हो गया है.

सपा ने महिलाओं के प्रति दिखाया अपना व्यवहार

सपा ने महिलाओं के प्रति कल अपना व्यवहार उन्होंने दिखा दिया कि वे महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं, राज्यपाल की गरिमा को हम नहीं मानते हैं. जिस प्रकार का उन्होंने नारा लगाया उसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है. आने वाले कल में जनता इनको जवाब देगी.

समाजवादी पार्टी द्वारा एसआईआर को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर राजभर ने कहा कि ये काम चुनाव आयोग कर रहा है. ये लोग झूठ-मूठ का सरकार पर आरोप लगा रहे हैं. चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से SIR पर काम कर रहा है. ये लोग फर्जी मतदान करते थे इसलिए परेशान हैं और हवा बांध रहे हैं. सपा इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आने वाले दिनों में हमारा क्या होगा.

सपा के हंगामे पर क्या बोले सतीश महाना

यूपी विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने भी विपक्ष पर प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि विपक्ष को लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन की छूट हैं और ये स्वाभाविक प्रक्रिया है पक्ष-विपक्ष के बीच असहमति होना. लेकिन महामहिम के राज्यपाल के प्रति आदर सम्मान रखना चाहिए था. अगर आपको उनका भाषण नहीं सुनना था तो आप वॉक आउट कर सकते थे. लेकिन ठीक है जो हुआ, उम्मीद है आगे सदन अच्छी तरह से चल सकेगा.

Jamia Tibbia

Leave a Reply