अधिकारी बेहतर आचरण एवं सकारात्मक सोच से आने वाली जनरेशन के लिए शानदार लेआउट बनाकर जाएं: जिलाधिकारी
- सहारनपुर में सर्किट हाऊस में आयोजित बैठक में मौजूद अतिथिगण।
सहारनपुर। समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश अभियान/2047 के अन्तर्गत सेवानिवृत्त आईएएस दिनेश राय, सेवानिवृत्त आईपीएस डी. एस. चैहान, जनपद के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार रविन्द्र, सेवानिवृत्त प्रोफेसर उच्च शिक्षा विभाग जे. वी. जैन कालेज रामशब्द सिंह, कार्यरत प्राध्यापक, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ डॉ. आई. के. कुशवाह तथा सेवानिवृत्त मुख्य अभियन्ता यूपीपीसीएल संजय अग्रवाल की उपस्थिति में सर्किट हाउस सभागार में व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजन, आम जनमानस, स्वयं सेवी संगठन के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संवाद कार्यक्रम में व्यवसायियों द्वारा विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश को अपने प्रयासों से उत्तम बनाने के सम्बन्ध में विभिन्न व्यवसायों से जुडे व्यापारियों द्वारा अपने सुझाव दिए गये। जनप्रतिनिधियों में उपस्थित ब्लॉक प्रमुखों, पार्षदगणों एवं ग्राम प्रधानों द्वारा मैंगो तथा पापुलर इण्डस्ट्री को बढाने, जनपद में पर्यटन की संभावनाओं को बढाने, गांवों में डिजिटलीकरण करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संस्थानों को प्रोत्साहित करने, शिक्षा में नैतिक शिक्षा को शामिल करने, बच्चों में प्रारम्भ से ही बेहतर सोच बनाए रखने के लिए कहा। आईटीआई के पाठ्यक्रम को आवश्यकतानुरूप बनाए जाने एवं समय-समय पर प्रशिक्षण देने तथा सामूहिक खेती को बढावा देने की बात कही। प्रबुद्धजनों के द्वारा सीमावर्ती जनपद की महत्ता को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विभिन्न राज्यों को भेजी गयी राहत सामग्री से जोड़ते हुए अपार संभावनाओं वाला जनपद बताया।
सेवानिवृत्त आईएएस दिनेश राय ने अधिकारियों से वार्ता करते हुए कहा कि सभी अधिकारी प्राप्त सुझावों को देखकर एवं भविष्य के दृष्टिगत विशलेषण कर के अपने सुझाव निर्धारित वेबसाइट एवं क्यूआर कोड के माध्यम से दे सकते है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, जनप्रतिनिधियों में ब्लॉक प्रमुख नकुड़ सुभाष चैधरी, पुंवारका मेहरबान, पार्षद मुकेश कक्कड, राजेन्द्र कोहली सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद, विभिन्न ग्रामों के ग्राम प्रधान, प्रबुद्धजनों में सुरेन्द्र सिंघल, वीरेन्द्र आजम, शीतल टण्डन, विजयन्त सैनी, राजेन्द्र अटल, किरणजीत संधू, रविन्द्र मिगलानी, आईटीसी महाप्रबंधक संदीप शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्रबुद्धजन, अधिकारीगण, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहें।
