धीमान महासभा के पदाधिकारियों ने किया भाजपा सांसद का स्वागत

धीमान महासभा के पदाधिकारियों ने किया भाजपा सांसद का स्वागत
  • सहारनपुर में भाजपा महानगर प्रभारी व सांसद कांता करदम का स्वागत करते धीमान कल्याण महासभा के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN] । विश्वकर्मा धीमान कल्याण महासभा के पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश चंद धीमान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व महानगर प्रभारी सांसद कांता करदम का सहारनपुर पहुंचने पर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया तथा भाजपा संगठन में विश्वकर्मा धीमान समाज को सम्मान दिलाने की मांग की।

भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व महानगर प्रभारी सांसद कांता करदम आज सहारनपुर में जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंची थी। इसी दौरान विश्वकर्मा धीमान कल्याण सभा के पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश चंद व प्रदेश प्रवक्ता बोधराम धीमान एडवोकेट के नेतृत्व में विश्वकर्मा चौक पर स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह के रूप में सांसद कांता करदम को मास्क व सेनेटाइजर भेंट किए।

इस दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने सांसद कांता करदम से विश्वकर्मा धीमान समाज को भाजपा संगठन में सम्मान दिलाने की मांग की। इस पर राज्यसभा सांसद कांता करदम ने धीमान समाज को पूरा मान सम्मान दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान समाजसेवी डा. के. पी. सिंह धीमान, प्रदेश महासचिव व वरिष्ठ पत्रकार सुधीर सोहल, बृजेश कुमार शर्मा, रमेश धीमान नवीन नगर भी मौजूद रहे।

Jamia Tibbia