उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण
  • सहारनपुर में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेते डीआईजी अभिषेक सिंह।

सहारनपुर। आगामी 14 मार्च एवं 15 मार्च  को आयोजित होने वाली उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2026 परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया।

आज पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर अभिनंदन सिंह ने पुलिस अधीक्षक नगरध्यातायात एवं अन्य अधिकारियों के साथ रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गोचर महाविद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, अभ्यर्थियों की चेकिंग व्यवस्था तथा पुलिस बल की तैनाती से संबंधित तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नकल या अव्यवस्था को सख्ती से रोका जाए। साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।


Leave a Reply