लायंस क्लब सहारनपुर सेंट्रल के पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

लायंस क्लब सहारनपुर सेंट्रल के पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण
  • सहारनपुर में गुरू तेगबहादुर पब्लिक स्कूल में पौधारोपण करते लायंस क्लब के पदाधिकारी।

सहारनपुर। लायंस क्लब सहारनपुर सेंट्रल के तत्वावधान में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रजाति के औषधीय पौधे रोपित किए गए। स्थानीय मैदा मिल फाटक स्थित गुरू तेगबहादुर पब्लिक स्कूल में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में नीम, अंजीर, रूद्राक्ष, परिजात, करिपत्ता, पीपल आदि के औषधीय पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष स. चरणजीत सिंह व स्कूल प्रबंधक स. गुरमीत सिंह ने कहा कि मानव जीवन में वृक्षों का बहुत महत्व है क्योंकि वृक्षों से हमें जीवनदायिनी आक्सीजन मिलती है। हम जीवन में किसी भी चीज के द्वारा रह सकते हैं परंतु आक्सीजन के बिना कुछ क्षण रहना भी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि एकमात्र कारण नहीं है कि पेड़ हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। उनके पास पर्यावरण के साथ-साथ प्राणियों के लिए बहुत कुछ है। आक्सीजन देने के लिए पेड़ पर्यावरण से विभिन्न हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं जिससे ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव कम होता है। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें भोजन व आश्रय भी प्रदान करते हैं।

स्कूल प्रधानाचार्य स. इंद्रपाल सिंह व कार्यक्रम चेयरमैन संजय भसीन ने कहा कि विकास के नाम पर जंगलों की कटाई की जा रही है जिससे ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि वृहद वृक्षारोपण व वनों का संरक्षण करके हम मानव व पशु-पक्षियों के जीवन की रक्षा कर सकते हैं। इस दौरान क्लब के सचिव अमरीक सिंह बतरा, जोन चेयरमैन सुनील पुरी, डी. एस. जुनेजा, एस. के. आहुजा, रविंद्र पाल सिंह, बलबीर सिंह, बेअंत सिंह, डा. एम. पी. सिंह चावला, स्कूल अध्यापक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।