बरसात के बीच अलविदा जुमे नमाज अदा कर मांगी अमन शांति और खुशहाली की दुआएं

बरसात के बीच अलविदा जुमे नमाज अदा कर मांगी अमन शांति और खुशहाली की दुआएं
  • सहारनपुर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिस प्रशासनिक अधिकारी।

सहारनपुर। मुकद्दस रमजान माह के पांचवें अलविदा जुमे की  नमाज आज पूरी शिद्दत के साथ बरसात के बीच अदा कर देश में आमनो चैन और खुशहाली की दवाई मांगी गई। यह एक दुर्लभ संयोग है कि 26 वर्ष बाद रमजान में पांच जुमे की नमाज अदा की गई है जो रमजान के रुखसत होने का भी पैगाम देता है। और नमाज के  लोगों ने जमकर ईद की खरीदारी भी की।

आज रमजान माह के पांचवें अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। गुरुवार से रुक-रुक कर हो रही बरसात के चलते आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पांचवें रमजान के अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई और देश दुनिया में शांति अमन चैन खुशहाली की दुआएं मांगी गई। नगर की प्रमुख जमा मस्जिद पर अलविदा जुमे की नमाज अदा कराई जाने के लिए बरसात के बावजूद पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली हुई थी और बरसात को देखते हुए नमाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे ताकि नमाजी को किसी भी प्रकार की है दिक्कत ना हो। दोपहर ठीक 1ः00 मस्जिद के इमाम कारी अरशद गोरा ने जुम्मे की नमाज अदा कराई।

इस दौरान उन्होंने खुतबा फरमाते हुए कहा कि रमजान माह अलविदा होने को है और आज अलविदा जुमे की नमाज अदा भी की गई है। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना इबादत का महीना होता है। इस दौरान जो खुदा की इबादत करते हैं, उनकी सभी दिक्कतें दूर हो जाती है। उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में गुनाह माफ हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग जकात  फितरा सदका अवश्य निकले  जो मुसलमान पर वाजिब है। उन्होंने अलविदा पांचवें जुम्मे की नमाज पर देश और दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ कराई नमाज के बाद उन्होंने नमाजियों से मुसाफा भी किया और ईद उल फितर की मुबारकबाद दी। इसके अलावा समस्त मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अदा कर सभी ने अमन शांति और खुशहाली की दुआएं मांगी। यह 26 वर्ष बाद सहयोग देखने को मिला है कि रमजान माह में पांच जुमे आए हैं। मुस्लिम धार्मिक विद्वानों का मानना है कि यह एक दुर्लभ संयोग है जो रमजान माह में 5  जुमेमें आए हैं।


Leave a Reply