नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
  • सहारनपुर में क्लॉथ मर्केंटाइल के कार्यक्रम को सम्बोधित करता वक्ता।

सहारनपुर [24CN]। सहारनपुर क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन की बैठक में 14वीं बार रमेश अरोड़ा को अध्यक्ष व गुलशन भंडारी को सचिव चुना गया। स्थानीय अम्बाला रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल छाबड़ा व संयम सेठ के द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई जिनमें रमेश अरोड़ा अध्यक्ष, महेंद्र चावला उपाध्यक्ष, गुलशन भंडारी सचिव, संयम सेठ उपसचिव, महेंद्र पाल अरोड़ा अध्यक्ष, मुकेश मानकटाला, देवेंद्र नारंग, द्वारकानाथ बजाज को आर्बिट्रेट्स, किशोर मानकटाला, हरीश खुंगर, अनिल छाबड़ा, कृष्णलाल बजाज, स. अरविंदर सिंह, सुरेश छाबड़ा, सुनील धमीजा, राकेश सूरी को समीक्षा समिति का सदस्य व हरीश मोगा, नवकार सिंह कालरा, प्रांशु खुंगर, जितेंद्र नरूला, राजीव भारती, जुगल किशोर राठी, विजय चावला, गौरव जैन, राजीव डंग को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष रमेश अरोड़ा द्वारा मुख्य अतिथि शीतल टंडन, ज्वाइंट कमिश्नर विपुल सिंघल, डिप्टी कमिश्नर रणकेंद्र सिंह, सहायक कमिश्नर कुलदीप को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जबकि पार्षद आशुतोश सहगल, चंद्रप्रकाश छाबड़ा व गौरव बेदी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अजय कालड़ा, गुलशन ढींगड़ा, बब्बल कपूर, धर्मेंद्र खन्ना आदि मौजूद रहे।