वनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

- सहारनपुर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी।
सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने नूर बस्ती एकता व्यापार मण्डल का गठन करते हुए शपथ दिलायी। स्थानीय नूर बस्ती स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महामंत्री सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि व्यापार मण्डल व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ता है और हर व्यापारी को सम्मान मिले इसलिए सतत प्रयासरत रहता है।
उन्होंने कहा कि व्यापारी संगठित होकर ही अपने मान सम्मान की लड़ाई लड़ सकता है। इसलिए सभी व्यापारी संगठित रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। नूर बस्ती एकता व्यापार संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारी के रूप में हाजी बबलू अध्यक्ष, शाहिद भटटी कोषाध्यक्ष, इरफान महामंत्री, मंत्री मुस्तकीम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी शकील के अलावा सदस्यों के रूप में शराफत, शाहजेब, दिलशाद, जहांगीर, अयाज, सलीम, अमीर अहमद, रियाज, सलमान, अब्दुलरहमान को शपथ दिलायी गई तथा उन्हें प्रमाणपत्र भी वितरित किये। इस अवसर पर हिरन मारान एकता व्यापार संगठन के चेयरमैन राजीव गोयल, फरजानुलहक, अध्यक्ष हाजी कमरूज्जमा सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।