shobhit University Gangoh
 

पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई शपथ

पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई शपथ
  • सहारनपुर में पुलिस झंडा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का दृश्य।

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. एस. चन्नपा ने पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस ध्वज फहराकर वीरों का सम्मान किया तथा पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को देश के सम्मान व सुरक्षा के सम्बंध में शपथ दिलाई। रिजर्व पुलिस लाईन में पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. एस. चन्नपा ने पुलिस ध्वज को फहराकर वीरों का सम्मान किया।

इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को देश के सम्मान एवं सुरक्षा के करने के सम्बंध में शपथ भी दिलाई। इस दौरान एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसपी देहात अशोक कुमार मीणा, एसपी यातायात प्रेमचंद, सहायक पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, सहायक पुलिस अधीक्षक सैय्यद अली अब्बास, पुलिस उपाधीक्षक द्वितीय दुर्गाप्रसाद तिवारी, सीओ नकुड़ अरविंद पुंडीर, सीओ गंगोह चौबसिंह, सीओ देवबंद रजनीश कुमार उपाध्याय, सीओ बेहट विजयपाल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव सहित पुलिस लाईन में तैनात अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Jamia Tibbia