shobhit University Gangoh
 

मुरादाबाद में मिले 11 कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 32

मुरादाबाद में गुरुवार को 11 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। संक्रमितों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटव मरीजों की संख्या बढ़कर 32 पहुंच गई है।

सीएमओ डॉक्टर एमसी गर्ग के मुताबिक गुरुवार को 67 लोगों की सैंपल रिपोर्ट आई है, इनमें 11 पॉजिटिव हैं। ये सभी जमाती और उनके संपर्क में आए आईएफटीएम में क्वारन्टीन लोग हैं। टीमें 11 नए पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करने में जुट गई हैं।

Jamia Tibbia