shobhit University Gangoh
 

देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 33 हजार पार, अब तक 1074 लोगों की मौत…8324 मरीज ठीक

देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 33 हजार पार, अब तक 1074 लोगों की मौत…8324 मरीज ठीक

नई दिल्ली   दुनियाभर में कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी है। भारत में भी कोरोना का कहर जारी है। भारत में इसके मामलों लगातार इजाफा हो रहा है। देशभर में कोरोना के मामले 33 हजार के पार पहुंच गए हैं। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33050 पर पहुंच गई है। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से रिकार्ड 66 लोगों की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 1074 तक पहुंच गई है। मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमण से 8324 मरीज ठीक हो गए हैं।

देश में एक्टिव केस 23651 हैं, इन लोगों का अब भी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 125 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3439 हो गई। कोरोना से सबसे ज्यादा 400 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई थी। इसके बाद गुजरात में 181, मध्य प्रदेश में 119, दिल्ली में 54, राजस्थान में 51, उत्तर प्रदेश में 36 और आंध्र प्रदेश में 31 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है।

कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में हालात लगातार चिंताजनक होते जा रहे है और पिछले एक दिन में 597 नए मामलों के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 9915 पर पहुंच गई है और इस दौरान 32 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 432 हो गई है। वहीं राज्य में 1593 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। गुजरात पिछले 24 घंटों के दौरान 338 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या के मामलों में दूसरे स्थान पर बना हुआ है।

Jamia Tibbia