एनएसएस के स्वयंसेवियों ने लोगों को किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक

एनएसएस के स्वयंसेवियों ने लोगों को किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक
  • सहारनपुर में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करते एनएसएस के स्वयंसेवी।

सहारनपुर [24CN]। महाराज सिंह डिग्री कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, द्वितीय व तृतीय इकाई के स्वयंसेवियों द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता रैली निकालकर आम जनता को यातायात व सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।

महाराज सिंह डिग्री कालेज की रासेयो की प्रथम, द्वितीय व तृतीय इकाई के स्वयंसेवियों ने पुरानी चुंगी चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर बिना हैलमेट दुपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने पोस्टर व नारों के माध्यम से भी लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। कालेज के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार ने स्वयंसेवियों से अपने घर व आसपास के लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए समझाने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम अधिकारी डा. संजीव कुमार ने कहा कि अपने जीवन की सुरक्षा के लिए दुपहिया वाहन चालक हैलमेट व चौपहिया वाहन चालक नियमित रूप से सीटबैल्ट का उपयोग करें। कार्यक्रम अधिकारी सोनी मित्तल ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें तथा नशे की हालत में वाहन को न चलाएं। कार्यक्रम अधिकारी डा. संजीव कुमार व सोनी मित्तल ने सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई।

इस दौरान डा. प्रमोद पांडेय, डा. अनिल कुमार, डा. दीपा चौहान, आशु वालिया, हर्षित शर्मा, शिवा, आदित्य शर्मा, विवेक, कन्हैया, आयुष पंवार, अनिकेत, शैली, दीपिका, ऋचा, आरूषि, महक चावला, सना नाज, पूजा, इरम आदि मौजूद रहे।