
हरियाणा में अब ‘हरिजन’ और ‘गिरिजन’ शब्द का नहीं होगा इस्तेमाल, सरकार का आदेश
हरियाणा सरकार ने हरिजन और गिरिजन शब्द के इस्तेमाल को बंद करने का फैसला किया है. राज्य सरकार ने सभी विभागों को ये आदेश दिया है कि वे किसी भी ऑफिशियल बातचीत में ‘हरिजन’ और ‘गिरिजन’ शब्दों का इस्तेमाल बंद करें.
