• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

अब ग्रीन कोरिडोर से सिर्फ आधा घंटा का होगा लखनऊ से कानपुर का सफर- नितिन गडकरी

  • January 5, 2022
अब ग्रीन कोरिडोर से सिर्फ आधा घंटा का होगा लखनऊ से कानपुर का सफर- नितिन गडकरी
  • लखनऊ को आज कई फ्लाइओवर का तोहफा मिलने जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मडि़यांव से आइआइएम क्रासिंग खुर्रमनगर से इंदिरा नगर सेक्टर 25 के फ्लाइओवर मुंशी पुलिया से पालीटेक्निक तक एलीवेटेड और लखनऊ हरदोई शाहजहांपुर के चार लेन चौड़ीकरण का शिलान्यास करेंगे।

लखनऊ।  केंद्रीय सड़क सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को लखनऊ में कई फ्लाईओवरों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा – मैं विश्वास दिलाता हूं कि अब ग्रीन कोरिडोर से लखनऊ से कानपुर जाने में सिर्फ आधा घंटा का समय लगेगा। इस दौरान उन्होंने ठाकुरगंज दुबग्गा फ्लाईओवर बनाए जाने और मठियारी शहीद पथ से जोड़ने की बात भी कही। साथ ही तेलीबाग में भी  फ्लाईओवर बनाए जाने का एलान किया। गडकरी उन्होंने कहा कि सुबह कोहरे से दृश्यता कम होने के चलते आज कानपुर नहीं जा सका। उनके साथ केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यूपी पहले अपराधग्रस्त था, अब जेसीबी विकास के साथ माफिया के घर पर भी चलती है। डबल इंजन की सरकार डबल रफ्तार से दौड़ रही है। यूपी उभरती हुई अर्थ व्यवस्था है। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव ने कहा कि सड़कों के क्षेत्र में देश में क्रांति आयी। वहीं लखनऊ में ब्रह्मोश यूनिट भी शुरू हो गई है, जोकि दुनिया की आतंकवाद की फैक्ट्री का नाश करेगी। उन्होंने कहा कि योगी जी यूपी में कानून व्यवस्था दुरुस्त कर रहे हैं। प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है। यह नया युग परिवर्तन का समय है। 2014 से जनता ने विजय दिलाई अब  2022 में भी ऐतिहासिक जीत होगी।

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि गडकरी जी पूछ रहे थे और क्या चाहिए यूपी के लिए, जिधर देखो सड़क का निर्माण हो रहा। आजमगढ़ यहां से जाने में पहले आठ घंटे लगते थे। अब ढाई घंटे लगते हैं। मेरठ-दिल्ली का समय भी घट गया है। नई दिशा की तरफ बढ़ रहा है यूपी। यह एक समृद्ध शाली प्रदेश बनेगा।

मडि़यांव से आइआइएम क्रासिंग, खुर्रमनगर से इंदिरा नगर सेक्टर 25 के फ्लाइओवर के कार्यों का शुभारंभ, मुंशी पुलिया से पालीटेक्निक तक एलीवेटेड फ्लाइओवर और लखनऊ हरदोई शाहजहांपुर के चार लेन चौड़ीकरण का शिलान्यास किया। खासबात रहेगी कि दो फ्लाइओवर जो करीब सत्तर सत्तर मीटर के हैं और 24 करोड़ की लागत से कुकरैल नाले पर बनकर तैयार हैं, इनका लोकार्पण भी किया गया।  मुंशी पुलिया से पालीटेक्निक से पहले तक बनने वाले फ्लाइओवर की लंबाई करीब 1.868 किमी. है। इस फ्लाइओवर पर 1.4 किमी. तक चार लेन रहेगा और लागत करीब 170.60 करोड़ आएगी। इस फ्लाइओवर के निर्माण में 35-35 मीटर के 32 स्पैन रखे जाएंगे। यहां सर्विस रोड के साथ ही जंक्शन का भी काम होगा। खुर्रम नगर चौराहे से इंदिरा नगर सेक्टर 25 तक फ्लाइओवर करीब 1.8 किमी. लंबा होगा। इस फ्लाइओवर को कल्याणपुर तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखने की तैयारी है। इस प्रोजेक्ट पर 140 करोड़ रुपये लागत आएगी। मडियांव से आइआइएम क्रासिंग के आगे तक फ्लाइओवर बनेगा, इसकी लंबाई 1.94 किमी. होगी और लागत 140 करोड़ रुपये करीब आएगी। इसके अलावा लखनऊ-हरदोई-शाहजहांपुर के बीच चार लेन बनेगा, यहां मार्ग पहले स्टेट हाइवे था, जिसे वर्ष 2018-19 में नेशनल हाइवे 731 का दर्जा मिला था। इस पर करीब 4400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

 

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘कांग्रेस और लेफ्ट जहां भी सत्ता में आते हैं, सब कुछ बर्बाद कर देते हैं’, केरल के पलक्कड में बोले पीएम मोदी

‘कांग्रेस और लेफ्ट जहां भी सत्ता में आते हैं, सब कुछ बर्बाद कर देते हैं’, केरल के पलक्कड में बोले पीएम मोदी

  • March 29, 2026
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

  • March 29, 2026
‘शांति नहीं, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका’, बोले ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ

‘शांति नहीं, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका’, बोले ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ

  • March 29, 2026
दादरी में अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, बोले- ‘हमारी सरकार आई तो 40 हजार रुपये…’

दादरी में अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, बोले- ‘हमारी सरकार आई तो 40 हजार रुपये…’

  • March 29, 2026
पाकिस्तान निकला सुपरस्टार भिखारी, IMF के आगे फिर पहुंचा लेकर कटोरा; 1.2 अरब डॉलर हुए मंजूर

पाकिस्तान निकला सुपरस्टार भिखारी, IMF के आगे फिर पहुंचा लेकर कटोरा; 1.2 अरब डॉलर हुए मंजूर

  • March 28, 2026
PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं…

PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं…

  • March 28, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘कांग्रेस और लेफ्ट जहां भी सत्ता में आते हैं, सब कुछ बर्बाद कर देते हैं’, केरल के पलक्कड में बोले पीएम मोदी March 29, 2026
  • जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप March 29, 2026
  • असम में गरजे अमित शाह, बोले- BJP सरकार बनी तो 5 साल में हर घुसपैठिया होगा बाहर March 29, 2026
  • ‘शांति नहीं, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका’, बोले ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ March 29, 2026
  • मां कौशल्या पर कथित आपत्तिजनक बयान पर बढ़ा विवाद, अयोध्या के संतों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग March 29, 2026
  • ‘जो अब तक नहीं बदला, वह अब बदलेगा’; केरल में चुनावी रैली के दौरान बोले पीएम मोदी March 29, 2026
  • दादरी में अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, बोले- ‘हमारी सरकार आई तो 40 हजार रुपये…’ March 29, 2026
  • सहारनपुर के विकास के लिए 72 करोड़ 85 लाख के कार्यो को हरी झण्डी March 28, 2026
  • ‘देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा…’, बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान March 28, 2026
  • ढमोला की सफाई के बाद करायी जायेगी पांवधोई की सफाई March 28, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez