shobhit University Gangoh
 

अब कड़े पहरे में रहेंगे आर्यन खान, मन्नत से दूर रखने को शाहरुख ने लिया ये बड़ा फैसला

अब कड़े पहरे में रहेंगे आर्यन खान, मन्नत से दूर रखने को शाहरुख ने लिया ये बड़ा फैसला
  • आर्यन खान के जेल से रिहा होने के बाद खान परिवार के साथ-साथ सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने भी खुशी जाहिर की थी.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जमानत मिलने के बाद अपने घर मन्नत में परिवार संग क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रहे हैं. आर्यन खान के जेल से रिहा होने के बाद खान परिवार के साथ-साथ सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने भी खुशी जाहिर की थी. वहीं अब खबर आ रही है कि शाहरुख खान अपने बेटे की सुरक्षा पर और ज्यादा ध्यान देने वाले हैं. आर्यन खान के ड्रग्स मामले में फंसने और जेल जाने के बाद शाहरुख और गौरी ने बड़े निर्णय लिया हैं कि वह बेटे को सुरक्षित रखने की कोशिश करेंगे.

रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और गौरी खान ने आर्यन के लिए पर्सनल बॉडीगार्ड रखने का फैसला किया है. शाहरुख के साथ उनके बॉडीगार्ड हमेशा साए की तरह रहते हैं. अब उनके बेटे आर्यन खान के पास भी पर्सनल बॉडीगार्ड होगा. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में आर्यन खान के साथ जो हुआ है उससे शाहरुख खान पूरी तरह से हिल चुके हैं और उनका मानना है कि अगर आर्यन खान के पास बॉडीगार्ड होता तो शायद ये बात इतनी नहीं बढ़ती.’

बता दें कि आर्यन खान अभी जमानत पर रिहा हुए हैं और ऐसे में वो देश के बाहर नहीं जा सकते हैं. ड्रग्स केस में जमानत मिलने के बाद आर्यन को अपना पासपोर्ट भी स्पेशल कोर्ट में जमा करवाना पड़ा था. वहीं शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बारे में बात करें तो बेटे के घर आने के बाद शाहरुख ने चैन की सांस ली होगी. बेटे के जेल जाने के बाद से शाहरुख खान ने फिल्मों की शूटिंग और सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी. शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे.

Jamia Tibbia