मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों में अब महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण, जारी हुआ नोटिफिकेशन

मध्य प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के हक में बड़ा फैसला लिया है। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों में अब महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण मिलेगा इसके लिए सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकार ने नोटिफिकेशन में कहा है कि मध्य प्रदेश सिविल सेवा (महिलाओं की नियुक्ति के लिए विशेष प्रावधान) नियम 1997 में संशोधन किया है।
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के हक में बड़ा फैसला लिया है। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों में अब महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण मिलेगा, इसके लिए सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
सरकार ने नोटिफिकेशन में कहा है कि मध्य प्रदेश सिविल सेवा (महिलाओं की नियुक्ति के लिए विशेष प्रावधान) नियम, 1997 में संशोधन किया है। इसमें वन विभाग को छोड़कर महिलाओं को भर्ती में 35 फीसदी आरक्षण देने की बात कही गई है।