shobhit University Gangoh
 

अब तो बना दो भाजपा को कार्यकर्ताओं की पार्टी: दीपक राज सिंघल

अब तो बना दो भाजपा को कार्यकर्ताओं की पार्टी: दीपक राज सिंघल
  • दीपक राज सिंघल

देवबंद [24CN]। भाजपा में मच रही भगदड को लेकर अब पुराने व निष्ठावान भाजपाइयोे की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गयी है । भाजपा नेता दीपक राज सिंघल ने जारी बयान में कहा कि अब तो बना दो भाजपा को कार्यकर्ताओं की पार्टी। धर्म सिंह सैनी एवं अनेकों नेताओं द्वारा 5 साल सत्ता सुख लेने के बाद पार्टी पर अनेकों आरोप लगाकर छोड़ने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक राज सिंघल ने उक्त प्रतिक्रिया व्यक्त की।

सिंघल ने कहा साधन संपन्न व्यक्ति हमें बहुत अच्छे लगते हैं। वे जिस तरह चाहे हमें इस्तेमाल कर सकते हैं। परंतु अपने कार्यकर्ताओं के लिए हमारे पास प्रवचन के लिए अलावा कुछ नहीं है। हम उन्हें केवल आदर्शवाद का पाठ पढ़ाते हैं उन से काम लेते हैं और दूसरों के सामने नतमस्तक हो जाते हैं। सिंघल ने कहा की अब तो सुरेंद्र शर्मा जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं पर विचार कर ले।

Jamia Tibbia