• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

अब देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने नवाब मलिक को भेजा कानूनी नोटिस, महाराष्ट्र में सियासत गरम

  • November 11, 2021
अब देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने नवाब मलिक को भेजा कानूनी नोटिस, महाराष्ट्र में सियासत गरम
  • महाराष्ट्र की सियासत में उबाल जारी है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और उद्धव सरकार में मंत्री नवाब मलिक को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने उनपर उनके परिवार की छवि खराब करने का आरोप लगाया है।

मुंबई। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में उबाल जारी है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और उद्धव सरकार में मंत्री नवाब मलिक को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने उनपर उनके परिवार की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए उनके कथित अपमानजनक ट्वीट को लेकर यह नोटिस भेजा है। बता दें कि इससे पहले नवाब मलिक के दामाद समीर खान ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ‘बिना किसी प्रमाण के उनके खिलाफ निराधार आरोप’ लगाने के लिए पांच करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है और उनसे लिखित माफी की भी मांग की है।

अमृता ने ट्वीट करके कहा, ‘नवाब मलिक ने कुछ तस्वीरों सहित कुछ अपमानजनक, भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण ट्वीट्स शेयर की है! आइपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक कार्यवाही सहित मानहानि का नोटिस भेजा गया है। या तो वे बिना शर्त सार्वजनिक माफी के साथ 48 घंटे में ट्वीट हटा दें या कार्रवाई का सामना करें!

मुंबई क्रूज ड्रग्स केस को लेकर महाराष्ट्र में गहमागहमी

हाई प्रोफाइल मुंबई क्रूज ड्रग्स केस को लेकर महाराष्ट्र में गहमागहमी का माहौल है। गत दो अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रही कार्डेलिया क्रूज पर एनसीबी ने ड्रग्स पार्टी का भांडाफोड़ किया था। मामले में बालीवुड अभिनेता शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई लोग गिरफ्तार हुए थे। अब इस मामले को लेकर नवाब मलिक और देवेंद्र फडणवीस आमने-सामने हैं। दोनों के बीच एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर जारी है।

एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर

नवाब मलिक ने पिछले हफ्ते पूर्व सीएम फडणवीस और उनकी पत्नी के साथ कथित ड्रग्स डीलर की तस्वीर ट्वीट की। इसके बाद फडणवीस ने आरोप लगाया कि एनसीपी नेता, उनके परिवार के सदस्यों और 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले के दो दोषियों के बीच जमीन का सौदा हुआ है। मंत्री ने आरोपों का खंडन किया था।

मलिक के दामाद ने फडणवीस को भेजा नोटिस

वहीं मलिक के दामाद समीर खान ने बगैर किसी प्रमाण के अपने ऊपर निराधार आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए फडणवीस को पांच करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। साथ ही उनसे लिखित माफी की भी मांग की है। इसे महाराष्ट्र भाजपा के एक प्रवक्ता ने कहा कि वे कानूनी रूप से नोटिस का जवाब देंगे। नवाब मलिक की बेटी नीलोफर मलिक खान ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल पर 10 नवंबर के कानूनी नोटिस का एक स्नैपशाट पोस्ट किया।

समीर खान जनवरी में हुए थे गिरफ्तार

समीर खान को इस साल जनवरी में एनसीबी ने कथित ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। उन्हें सबूतों के अभाव में सितंबर में एक अदालत ने जमानत दे दी थी। फडणवीस को भेजे गए कानूनी नोटिस में, समीर खान के वकील ने उल्लेख किया कि उनके मुवक्किल को एनसीबी द्वारा दर्ज एक मामले में फंसाया गया था। आरोप लगाया गया था कि वह एक ड्रग सिंडिकेट में शामिल थे। जुलाई में आरोप पत्र दाखिल करने के बाद खान को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

फडणवीस का बयान

वहीं, फडणवीस ने 1 नवंबर को एक समाचार चैनल को दिए एक बयान में कहा कि ‘मलिक के दामाद के पास से ड्रग्स पाया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि जिनके घर ड्रग्स पाया गया था, उनकी पार्टी क्या होगी।’

 


Post navigation

Prev
Next
महिला आरक्षण कानून का सपा सांसद इकरा हसन ने किया स्वागत, बोलीं-जल्द किया जाना चाहिये लागू

महिला आरक्षण कानून का सपा सांसद इकरा हसन ने किया स्वागत, बोलीं-जल्द किया जाना चाहिये लागू

  • March 24, 2026
AIMIM ने मायावती के साथ गठबंधन की जताई इच्छा, सरकार बनाने का ‘फॉर्मूला’ भी तैयार

AIMIM ने मायावती के साथ गठबंधन की जताई इच्छा, सरकार बनाने का ‘फॉर्मूला’ भी तैयार

  • March 24, 2026
Puch AI मामले में सीएम योगी के बयान के बाद अखिलेश यादव बोले- जो कंपनी 2025 में बनी और उसकी वेबसाइट…

Puch AI मामले में सीएम योगी के बयान के बाद अखिलेश यादव बोले- जो कंपनी 2025 में बनी और उसकी वेबसाइट…

  • March 24, 2026
‘मुस्लिमों के मसीहा को आतंकी बता रही हैं’, पूजा पाल के अतीक अहमद वाले बयान पर भड़के AIMIM नेता

‘मुस्लिमों के मसीहा को आतंकी बता रही हैं’, पूजा पाल के अतीक अहमद वाले बयान पर भड़के AIMIM नेता

  • March 24, 2026
‘किसी मुसलमान का एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा’, AIMIM प्रदेशाध्यक्ष के बिगड़े बोल

‘किसी मुसलमान का एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा’, AIMIM प्रदेशाध्यक्ष के बिगड़े बोल

  • March 24, 2026
दिल्ली में 260 करोड़ रुपये खर्च कर फ्री LPG देगी सरकार, रेखा गुप्ता ने किया बजट में ऐलान

दिल्ली में 260 करोड़ रुपये खर्च कर फ्री LPG देगी सरकार, रेखा गुप्ता ने किया बजट में ऐलान

  • March 24, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया युवक, प्राथमिकी दर्ज March 24, 2026
  • जिलाधिकारी मनीष बंसल ने की सड़क सुरक्षा समिति की गहन समीक्षा March 24, 2026
  • पुलिस विभाग में पदोन्नति का गौरवपूर्ण क्षण March 24, 2026
  • विश्व क्षय रोग दिवस पर 90 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधान सम्मानित March 24, 2026
  • सहारनपुर में विधायक निधि से सड़कों व नालियों का निर्माण कार्य शुरू, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन व शिलान्यास March 24, 2026
  • नवरात्र महोत्सव में मां कात्यायनी पूजा सम्पन्न March 24, 2026
  • महापौर ने रुसी प्रतिनिधि मंडल को बताया श्रीमद्भागवत का महत्व March 24, 2026
  • जनसुनवाई में आया अवैध कब्जा कर पैलेस निर्माण का मामला March 24, 2026
  • AIIMS में हरीश राणा का निधन: 13 साल तक कोमा में रहने के बाद SC से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत March 24, 2026
  • महिला आरक्षण कानून का सपा सांसद इकरा हसन ने किया स्वागत, बोलीं-जल्द किया जाना चाहिये लागू March 24, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez