• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

अब उत्तर प्रदेश के 3 शहरों में ही कोरोना कर्फ्यू, 24 घंटों में मिले 727 नए संक्रमित

  • June 7, 2021
अब उत्तर प्रदेश के 3 शहरों में ही कोरोना कर्फ्यू, 24 घंटों में मिले 727 नए संक्रमित
  • 600 से कम सक्रिय मामले होते ही सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा करते हुए सहारनपुर को भी छूट देने का निर्देश दिया। अब सिर्फ लखनऊ गोरखपुर और मेरठ में ही 600 से अधिक सक्रिय केस होने की वजह से वहां प्रतिबंध लागू है।

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर पर नियंत्रण लगता दिख रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ जबसे खुद ग्राउंड जीरो पर उतारकर कोरोना मैनेजमेंट की निगरानी कर रहे हैं, उसके बाद से लगातार संक्रमण की दर में गिरवाट देखने को मिल रही है। सीएम योगी के ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट फार्मूले का ही असर है कि अब प्रदेश में संक्रमण दर शून्य के आसपास पहुंच चुकी है।

बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के सिर्फ 727 नए मामले प्रदेश भर में मिले। कोरोना संक्रमण की वजह से लगे आंशिक कोरोना कर्फ्यू से अब लगभग पूरा प्रदेश राहत पा चुका है। 600 से कम सक्रिय मामले होते ही सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा करते हुए सहारनपुर को भी छूट देने का निर्देश दिया। अब सिर्फ लखनऊ, गोरखपुर और  मेरठ में ही 600 से अधिक सक्रिय केस होने की वजह से वहां प्रतिबंध लागू है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास से वर्चुअल समीक्षा बैठक की। इसमें बताया कि सहारनपुर में भी कोरोना के सक्रिय मामले 600 से कम हो गए हैं। लिहाजा इन्हें कोरोना कर्फ्यू से छूट दे दी गई। यहां भी अन्य 72 जिलों की तरह शनिवार-रविवार की साप्ताहिक बंदी को छोड़कर बाकी पांच दिनों में सुबह सात से शाम सात बजे तक बाजार खुल सकेंगे। वहीं, लखनऊ, गोरखपुर और मेरठ में कोरोना संक्रमण के मामले अभी भी 600 से अधिक हैं। इनके संबंध में मंगलवार को विचार किया जाएगा।

समीक्षा बैठक सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया गया कि अन्य राज्य कोरोना नियंत्रण में उत्तर प्रदेश से बहुत पीछे हैं। उत्तर प्रदेश पांच करोड़ से अधिक कोरोना टेस्ट करने वाला अकेला राज्य है। प्रदेश के किसी जिले में 100 से अधिक कोरोना केस नहीं आए हैं, जबकि यूपी से आधी आबादी वाले महाराष्ट्र में कल 13,000 केस और अभी तक एक लाख से ज्यादा मौते हो चुकी हैं।

उत्तर प्रदेश में चौबीस घंटों के दौरान तीन लाख दस हजार कोरोना टेस्ट हुए, जिनमें संक्रमण के 727 नए मामले आए हैं। इस दौरान 2,860 लोगों ठीक होने के बाद जिस्चार्ज कर दिया गया है। अब राज्य की पॉजिटिविटी दर 0.2 फीसद पहुंच चुकी है। राज्य में अब कुल एक्टिव केस 15,600 है। प्रदेश में अब तक 2 करोड़ दो लाख 54 हजार वैक्सीन डोज लोगों को दी जा चुकी है। अब सिर्फ मेरठ लखनऊ और गोरखपुर में 600 से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। अन्य सभी जिले कोरोना कर्फ्यू से मुक्त हो गए हैं।

 


Post navigation

Prev
Next
नकुड मे रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया

नकुड मे रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया

  • March 27, 2026
निजी अस्पताल को बताना होगा मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम, नियम तोड़ने पर रद होगा पंजीकरण

निजी अस्पताल को बताना होगा मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम, नियम तोड़ने पर रद होगा पंजीकरण

  • March 27, 2026
Middle East संकट पर सरकार का बड़ा Action, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बना हाई-पावर ग्रुप

Middle East संकट पर सरकार का बड़ा Action, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बना हाई-पावर ग्रुप

  • March 27, 2026
क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? भारत सरकार ने बताया, हरदीप पुरी का सामने आया बड़ा बयान

क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? भारत सरकार ने बताया, हरदीप पुरी का सामने आया बड़ा बयान

  • March 27, 2026
केशव मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- ये उपमुख्यमंत्री न रहें, ये ‘डिलीवरी CM’ बनें

केशव मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- ये उपमुख्यमंत्री न रहें, ये ‘डिलीवरी CM’ बनें

  • March 27, 2026
राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है

राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है

  • March 27, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • नकुड मे रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया March 27, 2026
  • निजी अस्पताल को बताना होगा मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम, नियम तोड़ने पर रद होगा पंजीकरण March 27, 2026
  • Middle East संकट पर सरकार का बड़ा Action, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बना हाई-पावर ग्रुप March 27, 2026
  • संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद, अखिलेश यादव बोले, ‘थाली की जगह…’ March 27, 2026
  • क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? भारत सरकार ने बताया, हरदीप पुरी का सामने आया बड़ा बयान March 27, 2026
  • केशव मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- ये उपमुख्यमंत्री न रहें, ये ‘डिलीवरी CM’ बनें March 27, 2026
  • राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है March 27, 2026
  • LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, ‘एक कचौरी, एक समोसा… अब Gas पर नहीं भरोसा’ March 27, 2026
  • यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी March 27, 2026
  • प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे सीधा संवाद, पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा March 27, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez