ए-वन हास्पिटल गंगोह की शिकायत मिलने पर किया गया नोटिस जारी

सहारनपुर [24CN]। जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह के निर्देशो के क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 संजीव मांगलिक ने बताया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा ए-वन हास्पिटल गंगोह के विरुद्व मौखिक रुप से अवगत कराया था कि 06 सितम्बर 2022 को श्रीमती स्वाती रानी पत्नी श्री रवि, निवासी ग्राम हलवाना की डिलीवरी/आप्रेशन के पश्चात उनकी मृत्यु उक्त हास्पिटल में हो गई थी, जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए आज दिनांक 07 सितम्बर को डा0 सत्यप्रकाश, नोडल अधिकारी, पंजीकृत चिकित्सक एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, सहारनपुर द्वारा ए-वन हास्पिटल गंगोह का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय उक्त हास्पिटल को मृतका से संबंधित समस्त चिकित्सीय अभिलेखांे जैसे भर्ती, उपचार एवं आपे्रशन सहित 08 सितम्बर 2022 को प्रातः 10 बजे कार्यालय में उपस्थित होने हेतु एक नोटिस निर्गत किया गया है तथा जांच पर्ण होने तक हास्पिटल बन्द रखने हेतु निर्देशित कर दिया गया है तथा इसके अतिरिक्त गंगोह क्षेत्र के हास्पिटल, क्लीनिक एवं पैथोलोजी लैब्स को चिकित्सीय अभिलखों की जांच कराने हेतु नोटिस निर्गत किये गये है, जिनकी जांच की जायेगी एवं अपंजीकृत पाये जाने पर संबंधित के विरुद्व कार्यवाही की जायेगी।