रविवार को इन उपायों से सूर्यदेव ही नहीं शनिदेव भी होंगे प्रसन्न, जानें

रविवार को इन उपायों से सूर्यदेव ही नहीं शनिदेव भी होंगे प्रसन्न, जानें

रविवार पूजा : सूर्यदेव को रविवार का दिन समर्पित है। ये नवग्रहों के राजा हैं। इनकी आराधना करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। सूर्यदेव, कलयुग के एकमात्र दृश्य देव हैं। आज के दिन इनकी विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है कि अगर व्यक्ति रविवार के दिन कुछ उपाय करता है तो उसे जीवन में तरक्की और संपत्ति में वृद्धि हासिल होती है। अत: आज हम आपको रविवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों की जानकारी दे रहे हैं जिससे व्यक्ति की समस्याओं का भी अंत होगा और घर में पैसों की भी कमी नहीं रहेगी।

रविवार को करें ये उपाय:

  1. रविवार के दिन अगर सूर्य व्रत किया जाए तो व्यक्ति को नौकरी के क्षेत्र में उच्च पद हासिल होता है। साथ ही मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है। यही नहीं, नेत्र और चर्म रोग से भी मुक्ति मिलती है।
  2. रविवार की रात जब आप सोएं तो एक गिलास भरकर दूध अपने सिरहाने रखें। फिर अगले दिन सोमवार को सुबह स्नान के बाद गिलास में भरे हुए दूध को किसी बबूल के पेड़ की जड़ में चढ़ा दें। यह 7 या 11 रविवार तक करें। इससे धन वृद्धि होती है।
  3. रविवार के दिन अगर व्यक्ति काली गाय को रोटी, काली चिड़िया को दाना और काले कुत्ते को रोटी दी जाए तो जीव की समस्याओं का समाधान प्राप्त होता है।
  4. रविवार के दिन शनिदेव को भी प्रसन्न किया जा सकता है। इस दिन काली चीजें जैसे उड़द की दाल, काला कपड़ा, काले तिल, काले चने दान करना चाहिए। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं। साथ ही इनकी कृपा व्यक्ति के जीवन पर बनी रहती है।
  5. रविवार को दिन छुपते समय अगर व्यक्ति पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाएं तो उसके व्यापार में वृद्धि होती है। साथ ही धन, वैभव और यश में भी वृद्धि होती है।