भाजपा शासनकाल में उत्तर प्रदेश में नहीं हुआ एक भी दंगा: गृहमंत्री

भाजपा शासनकाल में उत्तर प्रदेश में नहीं हुआ एक भी दंगा: गृहमंत्री
  • सहारनपुर में कोटा में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह।

सहारनपुर [24CN]। केंद्रीय गृहमंत्री व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि सपा के शासन का गुंडाराज, माफियाराज, बलात्कार व हत्या प्रदेश की जनता नहीं भूली है। जबकि भाजपा शासन में एक भी बड़ा दंगा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हर बार की तरह इस चुनाव में भी प्रदेश की जनता का भाजपा को पूरा समर्थन मिलेगा।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अपने सहारनपुर दौरे के दौरान रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र के कोटा स्थित आईआईएमटी कालेज में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने जनपद को मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय की जो सौगात दी है वह बनी रहे इसके लिए भाजपा जरूरी है। इससे पूर्व भी जनपद में काशीराम के नाम से एक मेडिकल कॉलेज बनाया गया था मगर कुछ लोगों ने गंदी राजनीति के चलते उसका नाम भी बदल दिया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में हर जनपद में एक मिनी सीएम व एक माफिया को अपना वोट बैंक मजबूत करने के लिए छोड़ा जाता था, जबकि योगीराज में प्रदेश से माफियाओं का पत्ता साफ हुआ है। यहां के माफिया या तो जेल में है या प्रदेश के बाहर है अथवा सपा की टिकट सूची में शामिल है। उन्होंने कहा कि सपा के शासन का गुंडाराज, माफिया राज, बलात्कार व हत्या प्रदेश की जनता भूली नहीं है। जबकि भाजपा के शासन में प्रदेश में एक भी बड़ा दंगा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि हमने जो घोषणा पत्र जारी किया था उसमें 95 प्रतिशत वायदे पूरे किए गए हैं, जबकि धारा 370, 35ं व राम मंदिर मुद्दे जो असंभव थे। उन्हें हल करने का काम किया है। सपा के शासन में प्रदेश अर्थव्यवस्था के मामले में जहां सातवें स्थान पर था। वहीं योगीराज में अब प्रदेश पूरे देश में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि हमारा वादा है भाजपा की सरकार बनेगी तो प्रदेश को अर्थव्यवस्था के मामले में देश का नंबर वन प्रदेश बनाया जाएगा। उन्होंने देश व प्रदेश में जनपद के विकास को किए गए कार्यों को जनता के सामने रखा तथा भारी मतों से सहारनपुर देहात सीट से जगपाल सिंह को जीताने की अपील की।

इससे पूर्व आईआईएमटी के चेयरमैन एससी कुलश्रेष्ठ तथा संस्था सचिव ईशु मित्तल ने गृहमंत्री को बुके बैठकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद विजयपाल तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम, पूर्व सांसद राघव लखन पाल, मेयर संजीव वालिया, सरोजनी अग्रवाल, सोनिया ब्लॉक प्रमुख, राकेश जैन, जसवंत सैनी, चंद्रमोहन आदि ने अमित शाह को पटका व राम दरबार तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इसके बाद केंद्रीय एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली रोड स्थत सॉलिटियर फार्म में भी प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित किया तथा भाजपा की नीतियों से अवगत कराते हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की।

इस दौरान पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, राजीव गुम्बर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री ने शारदा नगर में घर-घर जाकर जनसम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।