shobhit University Gangoh
 

मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के कुलपति से मिले शिक्षणेत्तर कर्मचारी

सहारनपुर [24CN]। उत्तर प्रदेश महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कुमार डोबरियाल के नेतृत्व में मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति प्रो. एच. एन. सिंह से मुलाकात कर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए परिषद के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कुमार डोबरियाल ने कुलपति प्रो. एच. एन. सिंह को गुलदस्ता भेंटकर अवगत कराया कि महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद राज्य में महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सबसे बड़े पंजीकृत संगठन के रूप में कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश के लगभग सभी मंडलों में परिषद की मंडल व जिला इकाइयां कार्य कर रही हैं। उन्होंने कुलपति से भविष्य में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग की अपेक्षा की। इस दौरान कुलपति एच. एन. सिंह ने कर्मचारी हित में परिषद से विचार-विमर्श कर समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदीप कश्यप, बृजपाल, रणजीत गिरि, विवेक पुंडीर, योगेश कुमार, संदीप शर्मा, रविंद्र कुमार आदि शामिल रहे।

Jamia Tibbia