नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे मनोनयन पत्र

- सहारनपुर में निष्काम सेवा मंडल के कार्यक्रम में अतिथियों को सम्मानित करते आयोजक।
सहारनपुर [24CN]। भारतीय निष्काम सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित मनोनयन पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। स्थानीय घंटाघर स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान श्रीगणेश की वंदना से किय गया।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष राजा जैन ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष दीपक जैन, महामंत्री दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष आशीष प्रकाश गुप्ता, संयोजक विभोर जिंदल, सहसंयोजक आयुष जैन व दीपक जैन, सह कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, संगठन मंत्री राज अरोड़ा, उपमंत्री पुनीत जैन, कानूनी सलाहकार मोहित गुप्ता एडवोकेट व विशेष आमंत्रित सदस्य अंशुल गोयल, तरूण राजपूत, पारस बाठला, कार्यकारिणी सदस्य शुभम जैन, अनुज गोयल, मनोज गोयल, दीपक जैन, पंकज मिश्रा, जतिन वर्मा, अतुल जैन, सोनू गुप्ता, मनीष गुप्ता, मधुसूदन जोशी, प्रांजल गर्ग, सिद्धार्थ जैन, सन्नी जैन, मोहित जैन, आदित्य गुप्ता व संदीप अग्रवाल को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त महामंत्री दीपक गुप्ता व कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि भारतीय निष्काम सेवा मंडल एक गैर सरकारी संगठन है जिसका उद्देश्य पैसा कमाना नहीं अपितु असहाय व निर्बल लोगों की मदद करना है। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा निर्बल व असहाय विधवा महिलाओं को उनकी योग्यतानुसार स्वावलम्बी बनाने में मदद करना व पर्यावरण संरक्षण के कार्य करना ही संस्था का उद्देश्य है।
कार्यक्रम में सेवा मंडल के पदाधिकारियों द्वारा संरक्षक राजेश जैन, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, वरिष्ठ समाजसेवी विश्वनाथ गोयल, रामलीला कमेटी के प्रधान विनय जिंदल, पूर्व प्रधान अनिल अग्रवाल, रामलीला कमेटी के महामंत्री चौ. माईदयाल मित्तल, विनय जैन, सतीश सिंघल, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा को अंगवस्त्र भेंट करके सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक गुप्ता व आशीष गुप्ता ने किया।