सहारनपुर एवं मुजफ्फरनगर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन कल से
- 09 अप्रैल को होगा मतदान
सहारनपुर [24CN]। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अखिलेश सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सहारनपुर एवं मुजफ्फरनगर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन के लिए नामांकन पुनः प्रारम्भ करने की तिथि 15 मार्च 2022 निर्धारित की गयी है।
श्री अखिलेश सिंह ने बताया कि नाम निर्देशन के लिए अंतिम दिनांक 19 मार्च, नाम निर्देशनों की संवीक्षा 21 मार्च को, नाम वापसी की अंतिम दिनांक 23 मार्च एवं मतदान 09 अप्रैल 2022 को होगा। मतदान का समय पूर्वान्ह 08ः00 बजे से अपरान्ह 04ः00 बजे तक होगा। 12 अपै्रल को मतगणना होगी तथा 16 अपै्रल से पूर्व निर्वाचन पूर्ण कर लिया जाएगा।
