नगर पालिका के नामित सदस्यों को शपथ दिलायी
नकुड 2 अप्रैल इंद्रेश। विधायक मुकेश चौधरी ने नगरपालिका के नामित सदस्यो को पार्टी के काम मे जुट जाने का आहावान किया है। इस अवसर पर नामित सदस्यांे को गापनीयता की शपथ दिलायी गयी।
क्षेत्रीय विधायक मुकेश चौधरी ने नगर पालिका के नामित सदस्य शिवांगी शर्मा , गौरववर्मा, नवीन चौधरी, सुरेंद्र कोरी, राजकुमार प्रजापति को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हे सम्मान दिया है। अब उन्हे आगामी वर्ष होने वाले विधान सभा चुनाव में पार्टी के लिये जुट जाने का आहावान किया। कहा कि आगामी वर्ष चुनावी वर्ष होने वाला है। इसलिये कार्यकर्ताओ को पूरी सिददत के साथ काम करना चाहिए।
इससे पूर्व उपजिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने नामित सदस्यों को शपथ दिलायी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी ने कहा कि नामित सदस्य नगरपालिका के कार्यो मे रूचि लेकर जनसमस्याओ का समाधान करे। पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि विधायक मुकेश चैधरी ने नगर के विकासकार्यो मे बडा योगदान रहा है। उन्होंने विधायक से नगर मे नाले के निर्माण व रामलीला भवन के लिये गये प्रस्ताव को शासन से पास कराने का आग्रह किया। सीओ रूचि गुप्ता ने कहा कि पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता नगर के विकास कार्यो के प्रति पूरी निष्ठा के साथ सक्रिय रहते है।
इस मोके पर विधायक मुकेश चौधरी व पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने नगर मे शमशान घाट पर स्थापित होने वाली महाकाल की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा सतबीर सिंह तिघरी, राजेश त्यागी, मनोज गोयल ,देवकुमार त्यागी, विपिन पाल, अरूण चैधरी, अमित वर्मा, पवन सिंह रावल,डा0 राजबीरसिंह, बशेश्वर गोयल आदि उपस्थित रहे।
