shobhit University Gangoh
 

नोएडाः कोरोना के 54 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या हुई 6596

नोएडाः कोरोना के 54 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या हुई 6596

नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में सोमवार को कोविड-19 के 54 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस अवधि में कई लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। वहीं जिले में अबतक कोरोना वायरस से 43 लोगों की मौत हुई है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉ मनोज कश्यप ने बताया कि रविवार को कोविड-19 के 54 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि इनको मिलाकर जिले में अब तक 6596 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जिनमें 5779 लोग उपचार के दौरान ठीक हो कर घर जा चुके हैं, जबकि 774 लोगों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

Jamia Tibbia