नोएडाः सर पर घुंघट रख महिलाओं संग ठुमका लगाते दिखे BJP महामंत्री

नोएडाः सर पर घुंघट रख महिलाओं संग ठुमका लगाते दिखे BJP महामंत्री

नोएडा: सर पर घुंघट और हाथों में चुड़ी की खनखनाहट गानों पर नाचते ये महोदय भारतीय जनता पार्टी नोएडा के महामंत्री चंदगीराम यादव हैं। जो कि महिलाओं के बीच जमकर ठुमका लगा रहे हैं। उनके डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें कि नोएडा के सेक्टर 19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का प्रोग्राम आयोजित था। जहां महामंत्री महिलाओं के बीच ठुमका लगाते दिखे। उनके साथ कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता भी मौजूद रहे। वहीं सोशल मीडिया पर महामंत्री के डांस को लेकर कड़ी आलोचना की जा रही है।