गन्ना किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें – नोडल अधिकारी

  • किसान मेले का औचक निरीक्षण में घोषणा पत्र व समिति के नये सदस्यों की प्रक्रिया की जानकारी ली

सहारनपुर [24CN]। प्रदेश के संयुक्त गन्ना आयुक्त(क्रय) और नोडल अधिकारी परिक्षेत्र सहारनपुर श्री विश्वेश कनौजिया ने कहा कि गन्ना विभाग के अधिकारी किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान की आपत्ति को अनावश्यक रूप से न रोका जाए। उन्होंने कहा कि गन्ना समितियों के नये सदस्यों को प्रमुखता के आधार पर प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

श्री विश्वेश कनौजिया ने आज यहां सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर देवबंद में चल रहे किसान मेले का औचक निरीक्षण के दौरान यह बात कही। उन्होंने किसान मेले में प्रत्येक काउण्टर पर जाकर कृषकों की समस्याआंे के निस्तारण की जानकारी ली गई। उन्होंने निर्देश दिए कि कृषकों से प्राप्त आपत्तियों का तत्काल निस्तारण कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मेले में अब तक कुल 553 आपत्ति प्राप्त हुई जिसके सापेक्ष प्राप्त समस्त आपत्तियों का निस्तारण किया जा चुका है। मेले में घोषणा पत्र एवं नये सदस्य के लिए लगे काउण्टर पर जाकर प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई।

नोडल अधिकारी ने मेले में आॅनलाईन घोषणा पत्र भर रहे गन्ना पर्यवेक्षकों से घोषणा पत्र भरने की जानकारी ली। उन्होंने पर्यवेक्षकों से पूछा कि घोषणा पत्र भरने में अधिकतम कितना समय लग रहा है। इस सम्बन्ध में गन्ना पर्यवेक्षकों के द्वारा बताया गया कि आॅनलाईन एक घोषणा पत्र भरने में लगभग तीन मिनट का समय लग रहा है। गन्ना पर्यवेक्षकों से आॅनलाईन घोषणा पत्र/आॅनलाईन नये सदस्य की साइट चलने की जानकारी ली गई। जिसमें गन्ना पर्यवेक्षकों के द्वारा अवगत कराया गया कि साइट चल रही है। इसके पश्चात नोडल अधिकारी के द्वारा समिति में हाल ही में हुई रंगाई-पुताई के कार्य का निरीक्षण किया गया तथा पाई गई कमियांे को तत्काल ठीक कराने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

औचक निरीक्षण के समय जिला गन्ना अधिकारी, श्री के.एम.एम.त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी, शामली, श्री विजय बहादुर सिंह सचिव गन्ना समिति, देवबन्द, श्री प्रेमचन्द चैरसिया ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक देवबन्द श्री अभयकुमार ओझा एवं चीनी मिल देवबन्द के यूनिट हैड श्री पुष्कर मिश्रा, महाप्रबन्धक चीनी मिल देवबन्द श्री राजकुमार ताया आदि उपस्थित रहे।