नोडल अधिकारी ने किया अस्थायी गौआश्रय स्थल का निरीक्षण

सहारनपुर [24CN]। अपर निदेशक पशुपालन विभाग डॉ0 आनन्द कुमार द्वारा नोडल अधिकारी के रूप में जनपद में गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन के सन्दर्भ में विकासखण्ड देवबन्द के गुनारसा तथा विकासखण्ड नागल के सरसीना में स्थित अस्थायी गोआश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया गया। गोआश्रय स्थल सरसीना में व्यवस्थायंे संतोषजनक पायी गयी। 72 के सापेक्ष 72 गोवंश पाये गये। पर्याप्त भूसा उपलब्ध है। हरा चारा भी खिलाया जा रहा है। ठन्ड से बचाव हेतु पर्याप्त शेड व तिरपाल व बोरो की व्यवस्था है। जई-बरसीम विलम्ब से बोयी गयी है।

डॉ0 आनन्द कुमार द्वारा निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गोआश्रय स्थल गुनारसा में भूसा व पराली खिलायी जा रही है। दाना, चोकर 15 किलो रखा है। मिनरल मिक्चर उपलब्ध नहीं पाया गया। शेड पर्याप्त है परन्तु तिरपाल व्यवस्था सुव्यवस्थित नहीं पायी गयी। उन्होने तत्काल तिरपाल सुव्यवस्थित कराने के निर्देश ग्राम पंचायत सविच को फोन पर दिये गये। जनपद में 12 अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल, 02 वृहद गोसंरक्षण केन्द्र व 01 कान्हा उपवन में 920 नर व 754 मादा कुल 1674 गोवंश संरक्षित पाये गसे तथा जनपद में 05 पंजीकृत गोशाला व 02 अपंजीकृत गोशाला स्थापित है। जनपद स्तर पर संबंधित अधिकारियों से की गयी समीक्षा में शेष सभी गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्था चाक चौन्द पायी गयी।